जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे हुई आयुष समिति की बैठक
हरदोई (आरएनआई) आज स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला आयुष समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आयुष विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी आयुष चिकित्सालयों में चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए तथा रोगियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने आयुष औषधियों की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने, स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। बैठक मे उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, आयुर्वेद, होम्योपैथी तथा यूनानी चिकित्सा पद्धति के प्रचार-प्रसार, जन-जागरूकता कार्यक्रमों तथा औषधीय पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन से संबंधित गतिविधियों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन को आयुष चिकित्सा पद्धतियों के लाभों से अवगत कराने के लिए नियमित स्वास्थ्य शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएँ। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप आयुष विभाग की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए। जिलाधिकारी ने बैठक मे चिकित्सको के अनुपस्थित रहने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये दो यूनानी चिकित्सा अधिकारी तथा 16 आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त करने तथा संतोषजनक उत्तर न होने पर वेतन रोकने केे निर्देश दिये।
इस अवसर पर परियोजना निदेशक अशोक कुमार मौर्य, जिला आयुर्वेदिक एवं अधिकारी आशा रावत जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी तथा समिति के अन्य सदस्य एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

