₹250 प्रति घंटे में रोबोट्स को सिखा रही इंसानी काम, AI के बढ़ते असर पर छिड़ी बहस
चेन्नई की एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह सिर पर कैमरा बांधकर सब्जियां काटने और घर की सफाई जैसे घरेलू काम कर रही है। इस काम की रिकॉर्डिंग के लिए उसे 250 रुपये प्रति घंटे मिलते हैं। यह फुटेज एआई (AI) डेटा कंपनियों को भेजी जाती है, ताकि वे भविष्य के रोबोट्स को इंसानों की तरह शारीरिक काम करना सिखा सकें।
इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भारी बहस छिड़ गई है। यूजर्स का कहना है कि लोग कुछ पैसों के लिए खुद अपनी नौकरियां खत्म करने वाली मशीनें तैयार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इसे "अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मारना" और "अपनी ही कब्र खोदना" बता रहे हैं।
इस बीच, नीति आयोग की एक रिपोर्ट में भी चिंता जताई गई है कि एआई का प्रभाव सिर्फ ऑफिस की नौकरियों (व्हाइट-कॉलर जॉब) तक ही सीमित नहीं रहेगा। भारत के करीब 49 करोड़ असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के रोजगार पर भी इसके कारण सीधा खतरा मंडरा रहा है। रोबोट्स को काम सिखाने के लिए देशभर से ऐसा डेटा जुटाया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



