पंजाब में मानसून की रफ्तार धीमी, बारिश से मिली राहत; अगले चार दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी

Tuesday, June 23, 2026 - 12:44
0
पंजाब में मानसून की रफ्तार धीमी, बारिश से मिली राहत; अगले चार दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी

चंडीगढ़। (आरएनआई) पंजाब में मानसून के आगमन में देरी हो रही है, लेकिन कई क्षेत्रों में हुई हल्की बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी है। सोमवार को राज्य के अधिकतम तापमान में 3.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री नीचे पहुंच गया। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने पंजाब के लिए अगले चार दिनों का यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इस दौरान कई जिलों में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं तथा हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

मंगलवार और बुधवार के लिए विभाग ने 14 जिलों में विशेष अलर्ट जारी किया है। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली शामिल हैं।

मौसम विभाग के अनुसार 25 जून से एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके प्रभाव से पंजाब के सभी जिलों में दो दिनों तक तेज हवाओं के साथ व्यापक वर्षा होने की संभावना है। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी 1.5 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है, जो सामान्य से 1.7 डिग्री नीचे पहुंच गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस पठानकोट में रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक सुरिंदर पाल ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून पूर्वी भारत में तेजी से आगे बढ़ चुका है और अब उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। यदि मौसम की परिस्थितियां अनुकूल बनी रहती हैं, तो मानसून 29 या 30 जून तक पंजाब में प्रवेश कर सकता है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि 25 जून तक पंजाब में होने वाली बारिश पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से होगी और इसे प्री-मानसून बारिश नहीं माना जाएगा। गौरतलब है कि इससे पहले मौसम विभाग ने 20 से 25 जून के बीच पंजाब में मानसून पहुंचने की संभावना जताई थी, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों के चलते इसके आगमन में कुछ देरी हो रही है।

मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि आगामी दिनों में होने वाली बारिश से तापमान में और गिरावट आएगी तथा लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User