फतेहपुर में पारिवारिक विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, पिता पर बेटे-बहू को गोली मारने का आरोप; बेटे की मौत

Thursday, June 25, 2026 - 01:07
0
फतेहपुर में पारिवारिक विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, पिता पर बेटे-बहू को गोली मारने का आरोप; बेटे की मौत

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में पारिवारिक विवाद एक बड़ी वारदात में बदल गया। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के सीतापुर गांव में एक पिता पर अपने बेटे और बहू को गोली मारने का आरोप लगा है। घटना में बेटे की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि बहू का अस्पताल में उपचार जारी है। आरोपी घटना के बाद फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं।

पुलिस के अनुसार, परिवार के भीतर आर्थिक मुद्दों को लेकर लंबे समय से तनाव चल रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी राम खेलावन उर्फ राम विलास ने अपनी पत्नी के इलाज और घरेलू खर्च के लिए बेटे अवनीश से आर्थिक सहायता मांगी थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया, जो बाद में गंभीर रूप ले बैठा।

घटना के बाद घायल पति-पत्नी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें कानपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान 36 वर्षीय अवनीश ने दम तोड़ दिया, जबकि उनकी पत्नी मनीषा का इलाज जारी है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। घटना के बाद गांव में शोक और तनाव का माहौल है।

पुलिस का कहना है कि परिजनों और स्थानीय लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं तथा जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User