नगर निगम भोपाल के कथित करोड़ों के फर्जी बिल घोटाले की जांच की मांग, पूर्व मुख्यमंत्री राजा साहब ने मंत्री को लिखा पत्र

Jun 24, 2026 - 12:02
Jun 24, 2026 - 12:02
 0  648
नगर निगम भोपाल के कथित करोड़ों के फर्जी बिल घोटाले की जांच की मांग, पूर्व मुख्यमंत्री राजा साहब ने मंत्री को लिखा पत्र

भोपाल। (आरएनआई) मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद आदरणीय राजा साहब ने नगर निगम भोपाल में सामने आए कथित करोड़ों रुपये के फर्जी बिल घोटाले के मामले को गंभीरता से लेते हुए नगरीय विकास एवं आवास मंत्री को पत्र लिखकर उचित जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

राज्यसभा सांसद ने अपने पत्र में कहा है कि यदि नगर निगम में वित्तीय अनियमितताओं और फर्जी बिलों के माध्यम से सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप सत्य पाए जाते हैं, तो यह जनहित और शासन की पारदर्शिता के लिए गंभीर विषय है। ऐसे मामलों की निष्पक्ष एवं गहन जांच कराकर जिम्मेदार व्यक्तियों की पहचान की जानी चाहिए और उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।

उन्होंने मंत्री से अनुरोध किया है कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, ताकि तथ्य सामने आ सकें और दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों अथवा अन्य संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की अनियमितताओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम भी उठाए जाएं।

राजनीतिक एवं प्रशासनिक हलकों में इस पत्र को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब निगाहें राज्य सरकार और नगरीय विकास विभाग पर टिकी हैं कि मामले की जांच को लेकर क्या निर्णय लिया जाता है और आगे क्या कार्रवाई होती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0