हौजरानी अग्निकांड: होटल मालिक समेत तीन आरोपियों की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ी, मैनेजर अब भी फरार

Jun 23, 2026 - 00:39
 0  891
हौजरानी अग्निकांड: होटल मालिक समेत तीन आरोपियों की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ी, मैनेजर अब भी फरार

नई दिल्ली। (आरएनआई) दक्षिण दिल्ली के हौजरानी क्षेत्र में स्थित होटल *फ्लोरिश स्टे* में हुए भीषण अग्निकांड के मामले में साकेत कोर्ट ने होटल मालिक लवकेश बजाज, अकाउंटेंट जय मिश्रा और रसोइये केशव नेगी की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ा दी है। तीनों आरोपियों को हिरासत की अवधि पूरी होने पर अदालत में पेश किया गया था।

मालवीय नगर थाना पुलिस ने आरोपियों की आगे की रिमांड नहीं मांगी, जिसके बाद अदालत ने उन्हें पुनः न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। मामले का चौथा आरोपी होटल मैनेजर रूपेश अभी भी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

गौरतलब है कि हौजरानी स्थित कथित अवैध होटल में 3 जून को भीषण आग लग गई थी। आग होटल के किचन से शुरू होकर तेजी से पूरे भवन में फैल गई, जिससे 23 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए। हादसे ने राजधानी में होटल सुरक्षा व्यवस्थाओं और नियमों के पालन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जांच के दौरान पुलिस होटल के निर्माण, संचालन, लाइसेंस, अग्नि सुरक्षा मानकों और प्रशासनिक अनुमतियों से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में अकाउंटेंट जय मिश्रा ने बताया कि आग लगने के समय वह होटल में मौजूद नहीं था और उसे घटना की जानकारी बाद में मिली।

पुलिस ने आरोपियों से फायर एनओसी, फायर अलार्म सिस्टम, आपातकालीन निकास मार्ग, अग्निशमन यंत्रों और अन्य सुरक्षा उपायों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की। हालांकि, जांच अधिकारियों के अनुसार आरोपी इन महत्वपूर्ण सुरक्षा व्यवस्थाओं से जुड़े कई सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।

जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि होटल में अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं और यदि नहीं, तो इसके लिए जिम्मेदार लोगों की भूमिका क्या रही। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की गहन जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.