जिलाधिकारी अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने किया परीक्षा केन्द्रों का संयुक्त निरीक्षण
हरदोई (आरएनआई) जिलाधिकारी अनुनय झा ने आज पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के साथ स्थानीय जी.आई.सी., जी.जी.आई.सी. एवं बेणी माधव विद्यापीठ विद्यालय, हरदोई में बनाए गए पी.सी.एस. परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा कक्षों, सीसीटीवी कैमरों एवं अभ्यर्थियों की उपस्थिति आदि की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यालय प्रबंधकों एवं कक्ष निरीक्षकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को निष्पक्ष एवं नकल-विहीन ढंग से संपन्न कराना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने विद्यालयों के मुख्य द्वार पर तैनात पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान परीक्षा केन्द्र से 100 मीटर की परिधि के भीतर किसी भी असंबंधित व्यक्ति को ठहरने न दिया जाए।
दोनों अधिकारियों ने सभी संबंधितों को परीक्षा की शुचिता एवं शांतिपूर्ण संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



