जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण गुना द्वारा ‘’जिला एवं अनुभाग स्तरीय इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम के दायित्व एवं जिम्मेदारियां’’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण का किया गया आयोजन

Oct 2, 2024 - 19:54
Oct 2, 2024 - 19:54
 0  297
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण गुना द्वारा ‘’जिला एवं अनुभाग स्तरीय इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम के दायित्व एवं जिम्मेदारियां’’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण का किया गया आयोजन

गुना (आरएनआई) मध्यप्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भोपाल द्वारा जारी ट्रेनिग आदेश के प्रतिपालन में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण गुना  द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम ‘’जिला एवं अनुभाग स्तरीय इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम के दायित्व एवं जिम्मेदारियां’’ विषय पर का आयोजन जिला कलेक्‍ट्रेट के जनसुनवाई कक्ष में किया गया। जिसमें अपर कलेक्टर अखिलेश जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मान सिंह ठाकुर, समस्त एसडीएम  एवं तहसीलदार, जिला अधिकारी सैनानी होमगार्ड अपने प्लाटून कमांडर तथा एसडीआरएफ की टीम के साथ उपस्थित रहे।

 कार्यक्रम का संचालन जिला सलाहकार डॉ रेशमा रेशवाल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भोपाल द्वारा किया गया। प्रशिक्षण में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मान सिंह ठाकुर द्वारा बताया गया पुलिस विभाग का आपदा प्रबंधन और इंसीडेंट रिस्पोंस में क्या योगदान होता है। समस्त एसडीएम द्वारा अनुभाग स्तरीय इंसीडेंट रिस्पोंस प्लान पर अपनी तैयारी प्रस्तुत की गई। एसडीएम चांचौड़ा द्वारा राहत बचाव में इंसीडेंट रिस्पोंस प्लान के महत्त्व के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही आपदा प्रबंधन के प्रभारी अधिकारी डॉ. संजीव खेमरिया द्वारा प्रशिक्षण का महत्व और आग व आगजनी के खतरों पर चर्चा की गई। सी.एम.एच.ओ गुना द्वारा आपदा में स्वास्थ विभाग की क्‍या भूमिका होती है के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

Follow     RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0