जबलपुर में निकली विशाल गदा यात्रा-शामिल हुए हजारों लोग

Mar 31, 2024 - 22:11
Mar 31, 2024 - 22:11
 0  945
जबलपुर में निकली विशाल गदा यात्रा-शामिल हुए हजारों लोग

जबलपुर (आरएनआई) हिंदू सेवा परिषद के स्थापना दिवस के मौके पर जबलपुर में रविवार को विशाल गदा यात्रा निकाली गई इस गदा यात्रा में मुख्य अतिथि गुजरात से आई प्रखर हिंदू वक्ता काजल हिंदुस्तानी थी। जबलपुर शहर के नौदरा ब्रिज स्थित हनुमान मंदिर से विशाल गदा यात्रा का शुभारंभ हुआ जिसमें की हजारों राम भक्त शामिल हुए। यात्रा में राम भक्त भगवान राम की धुन में जमकर झूमे।

जबलपुर शहर के मुख्य चौराहे से होते हुए विशाल गदा यात्रा जहां से भी गुजरी वहां पर मौजूद लोगों ने इस यात्रा का भव्य स्वागत भी किया। हिंदू सेवा परिषद के संस्थापक सदस्य सौरभ जैन ने बताया कि बीते 7 सालों से जबलपुर में विशाल गदा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। हर साल की भांति इस वर्ष भी 31 फुट की विशाल यात्रा के साथ भगवान श्री राम, सीता मैया, लक्ष्मण जी और हनुमान जी की प्रतिमा के साथ यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में करीब 10000 से अधिक लोग शामिल हुए। जबलपुर शहर के नौदरा ब्रिज स्थित हनुमान मंदिर से इस गदा यात्रा का शुभारंभ हुआ जो कि शहर के करमचंद चौक, अंधेर देव ,बड़ा फुहारा, लार्डगंज, कमानिया गेट, मालवीय चौक होते हुए वापस नोदरा ब्रिज स्थित हनुमान मंदिर में संपन्न हुई। गौरतलब है कि विशाल गदा यात्रा में न सिर्फ जबलपुर बल्कि आसपास की जिलों से आए राम भक्त भी बड़ी संख्या में हर साल शामिल होते हैं।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0