जपं बमोरी के ग्राम पंचायत विश्वनगर के सरपंच पद के परिणाम घोषित

श्री मन्ना को 634 और श्री रामगोपाल पारदी को हुए 280 मत प्राप्त, रिटर्निंग अधिकारी द्वारा विजयी प्रत्याशी को प्रदाय किया गया प्रमाण पत्र। 

Sep 15, 2024 - 14:40
Sep 15, 2024 - 14:40
 0  2.7k
जपं बमोरी के ग्राम पंचायत विश्वनगर के सरपंच पद के परिणाम घोषित

गुना (आरएनआई) निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सतेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में त्रिस्तरीय पंचायत के उपचुनाव अंतर्गत जनपद पंचायत बमोरी के ग्राम पंचायत विश्‍वनगर में सरपंच पद के लिये दिनांक 11 सितम्‍बर को हुए मतदान का आज बमोरी तहसील कार्यालय में 8 बजे से हुए मतगणना के परिणाम घोषित कर दिया गया है ।

बमोरी के तहसीलदार व रिटर्निंग अधिकारी देवदत्त गोलिया ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक श्री अशोक शर्मा की उपस्थिति में आज घोषित परिणाम अनुसार कुल 924 मत सरपंच पद के लिए डाले गए, आज तीन चरण में हुई मतगणना के बाद प्रत्याशी श्री मन्ना को 634 और  रामगोपाल पारदी को 280 और नोटा को 10 मत प्राप्त हुए। रिटर्निंग अधिकारी द्वारा विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया।

आज इस दौरान संयुक्‍त कलेक्‍टर एवं उप‍ जिला निर्वाचन अधिकारी (स्‍थानीय) महेश बमन्‍हा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती जिया फातिमा, तहसीलदार एवं रिटर्निग ऑफिसर (पंचायत) बमोरी  देवदत्‍त गोलिया, नायब तहसीलदार जे.पी.गौतम सहित प्रत्याशी व उनके मतगणना अभिकर्ता उपस्थित रहे।

Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0