जनसुनवाई में लोगों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ

Aug 12, 2025 - 17:04
Aug 12, 2025 - 17:05
 0  81
जनसुनवाई में लोगों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ

हरदोई (आरएनआई) आज कलेक्ट्रेट कक्ष में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की शिकायतों को सुना। जन सुनवाई के दौरान कुल 69 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनके त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को दिए। पात्रों का वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन व दिव्यांग पेंशन हेतु पंजीकरण कराया गया। 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के मौके पर ही आयुष्मान कार्ड बनवाये गए। आज 01 बुजुर्ग का आयुष्मान कार्ड बना। इस प्रकार जिलाधिकारी अनुनय झा की जन सुनवाई के दौरान अब तक 237 बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि अंश निर्धारण व पैमाइश के प्रकरणों में देरी न की जाये। भूमि विवाद के स्थायी समाधान के लिए थाकबंदी के प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कराया जाये। चकरोड पर कब्जे की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाये। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के उप जिलाधिकारी लगातार स्थिति पर नजर रखें। प्रभावित लोगों को यथा संभव सहायता पहुँचायी जाये। एक महिला जिनके पति का देहांत हो चुका के दो बच्चों को बाल सेवा योजना से आच्छादित कराया गया। उनको इलाज के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सहायता दिलाने की कार्रवाई प्रारम्भ करायी गयी। एक परित्यक्त महिला नीलम के दो बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना से आच्छादित कराया गया। जिया पाल नाम के एक निर्धन दिव्यांग का अंत्योदय कार्ड कार्ड बनाने के निर्देश जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को दिए। एक शिकायत के मामले में जिलाधिकारी ने चाऊँपुर में बंधे की मरम्मत कराने के निर्देश खण्ड विकास अधिकारी हरपालपुर को दिए। काशीराम कॉलोनी में रहने वाली दो बहने इल्मा व इसरा आज जिलाधिकारी से मिली। उन्होंने बताया कि उनके माता व पिता दोनों का देहांत हो चुका है। उनका कोई संरक्षक भी नही है। जिलाधिकारी ने प्रोबेशन विभाग को एक विधिक संरक्षक बनाते हुए दोनों बच्चियों को स्पॉन्सरशिप योजना से आच्छादित कराने के निर्देश दिए। जन सुनवाई के दौरान उप जिलाधिकारी पूनम भाष्कर व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)