जनसुनवाई के आवेदनों का निराकरण करने वार्डों में पहुंची सीएमओ
गुना (आरएनआई) प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री मंजुषा खत्री द्वारा आज प्रातः कालीन सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विगत जनसुनवाई में प्राप्त शिकायती आवेदनों के निराकरण हेतु वार्डों में पहुंचकर जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने वार्ड क्रमांक 3, 19, 20 ,22 एवं 28 में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया एवं सफाई योद्धाओं की उपस्थित रजिस्टर की जांच की। इस दौरान उन्होंने मेट दरोगाओं से वार्ड पार्षदों से समन्वय बनाकर वार्ड की स्वच्छता व्यवस्था में और अधिक प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही स्वच्छ सर्वेक्षण होने वाला है, सभी को गुना शहर को नंबर वन बनाने हेतु ईमानदारी से मेहनत करना होगी। निरीक्षण के दौरान जनसुनवाई में अतिक्रमण की शिकायत प्राप्त हुई थी जिसे मौके पर जाकर संबंधित आवेदकों को समझाएं दी गई। यदि संबंधित स्वयं आपसी सामंजस्य से अतिक्रमण नहीं हटते हैं तो दो दिवस पश्चात नगर पालिका अमले द्वारा अतिक्रमण हटा दिए जाएंगे।
निरीक्षण के दौरान राजेश साहू उपयंत्री सुनील कुमार जैन, नितिन चंदेल, प्रभारी शिवराज सिंह।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



