जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनी लोगों की समस्याएं, CRPF जवान को कहा- 'ड्यूटी कीजिये, बाकी सरकार पर छोड़ दीजिए'

Oct 13, 2025 - 14:15
 0  216
जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनी लोगों की समस्याएं, CRPF जवान को कहा- 'ड्यूटी कीजिये, बाकी सरकार पर छोड़ दीजिए'

लखनऊ (आरएनआई): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनता दर्शन में प्रदेश भर से आए 50 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनी और समाधान का भरोसा दिलाया। जनता दर्शन में लोग पुलिस, बिजली, आर्थिक सहायता और जमीनी विवाद जैसी समस्याओं के साथ पहुंचे।

बुलंदशहर के एक CRPF जवान ने जमीन विवाद से जुड़ी समस्या उठाई। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा, “आप निश्चिंत होकर ड्यूटी कीजिये, बाकी सरकार पर छोड़ दीजिए। जांच कराई जाएगी और न्यायोचित कार्रवाई की जाएगी।”

सीएम योगी ने फरियादियों के साथ आए बच्चों का हालचाल भी जाना, उनके सिर पर हाथ फेरकर दुलार किया और सभी बच्चों को चॉकलेट-टॉफी दी। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे खूब पढ़ाई करें, खेल-कूद में सक्रिय रहें और माता-पिता का नाम रोशन करें।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का समाधान निश्चित समय में किया जाए और पीड़ित से फीडबैक लिया जाए। सीएम ने कहा कि जन-जन की सेवा, सुरक्षा और सम्मान ही सरकार का ध्येय है और इसे प्राप्त करने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.