जज्जी बस स्टैंड से नानाखेड़ी तक शीघ्र होगा पेच वर्क: नपा अध्यक्ष
गुना (आरएनआई) शहर की जज्जी बस स्टैण्ड से नानाखेडी तक की सडक मरम्मत के लिए पेच वर्क के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं,जो आज स्वीकृत हो चुकी है। शहर वासियों को शीघ्र ही एक दो दिन में पेच वर्क का कार्य एजेंसी से प्रारंभ करा लिया जायेगा तथा शीघ्र ही शहर वासियों को हो परेशानी से निजात मिलेगी तथा आवागमन में सुविधा होगी। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता गुप्ता ने बताया की विगत परिषद की 26 सितंबर बैठक में हमारे द्वारा डामरीकरण कार्य हेतु प्रकरण परिषद के समक्ष रखे गए थे, किंतु कतिपय कारणों से प्रकरण स्वीकृत नहीं होने के कारण तत्काल पेच वर्क के लिए निविदायें आमंत्रित की गई थी जिन्हें पी आई सी द्वारा अनुमोदित कर निविदा आमंत्रित की गई थी,जिनमें एक निविदा तकनीकी त्रुटी के कारण तथा एक निविदाकार द्वारा अधिक दर से निविदा स्वीकृत नहीं की जा सकी थी।
हमने तत्काल पुन: अल्पकालिक निविदा आमंत्रित कर आज स्वीकृत कर दी गई है, इससे शहर की जज्जी बस स्टैण्ड से नानाखेडी तक की डामरीकृत सड़क पर पेच वर्क का कार्य कराया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

