चुनाव आयोग पर बरसीं CM ममता बनर्जी, BJP समर्थक अफसर भेजने का आरोप; मतदाता सूची में गड़बड़ी पर दी चेतावनी

Dec 11, 2025 - 16:10
 0  243
चुनाव आयोग पर बरसीं CM ममता बनर्जी, BJP समर्थक अफसर भेजने का आरोप; मतदाता सूची में गड़बड़ी पर दी चेतावनी

कोलकाता (आरएनआई) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) के दौरान जिलाधिकारियों के काम की निगरानी के लिए दिल्ली से BJP समर्थक अधिकारियों को भेजा जा रहा है। कृष्णानगर में आयोजित एक रैली में उन्होंने स्पष्ट कहा कि ऐसी किसी भी कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित बड़े कार्यक्रम में फूड वेंडर्स पर हुए हमले की भी निंदा की और कहा कि यह उत्तर प्रदेश नहीं है—ऐसे कृत्य यहां नहीं चलेंगे। उन्होंने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ममता ने तीखे शब्दों में कहा कि कौन शाकाहारी होगा और कौन मांसाहारी, यह व्यक्ति का निजी फैसला है, भाजपा का नहीं। कोलकाता में हुए बड़े गीता पाठ कार्यक्रम पर भी उन्होंने टिप्पणी की, “हम सब गीता पढ़ते हैं, इसके लिए बड़ी सभा की क्या जरूरत?”

उन्होंने भाजपा पर सांप्रदायिक विभाजन फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि धर्म का मतलब बांटना नहीं, पालन करना है। ममता ने कहा कि धार्मिक ग्रंथों का राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल गलत है।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “जो लोग हर बात पर गीता का जाप करते हैं, वे बताएं—क्या श्रीकृष्ण ने धर्म को बांटने को कहा था?”

कोलकाता पुलिस ने बुधवार रात ब्रिगेड परेड ग्राउंड में हुए ‘पांच लाख कंठों के गीता पाठ’ कार्यक्रम में दो फूड वेंडर्स पर हमले के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। शिकायतें मैदान थाना में दर्ज हुई थीं।

एसआईआर और नागरिकता मुद्दे पर ममता का बड़ा बयान

मुख्यमंत्री ने SIR को लेकर गंभीर चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से हटाया गया, तो वह धरने पर बैठ जाएंगी।
उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे बंगालियों को बांग्लादेशी बताकर हिरासत शिविरों में भेजने की कोशिश कर सकते हैं।

ममता ने कहा कि उन्होंने अभी तक अपना गणना प्रपत्र नहीं भरा है और पूछा—
“क्या मुझे अपनी नागरिकता साबित करने की जरूरत है? भाजपा दंगाइयों की पार्टी है।”

मुख्यमंत्री के इन आरोपों ने बंगाल की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है और चुनाव आयोग पर उठाए गए सवालों ने राजनीतिक माहौल और तीखा कर दिया है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.