चांचौड़ा में निर्माण कार्यों और सड़क उन्नयन का कार्य का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं समय पर कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

Nov 12, 2025 - 22:31
Nov 12, 2025 - 22:34
 0  216
चांचौड़ा में निर्माण कार्यों और सड़क उन्नयन का कार्य का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं समय पर कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

गुना (आरएनआई) कलेक्टर किशोर कन्याल ने चांचौड़ा में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन एसडीएम कार्यालय एवं तहसील कार्यालय का दौरा कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही कलेक्टर ने चांचौड़ा –मनोहर थाना रोड उन्नयन कार्य का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि कार्य को कम समय में उत्कृष्ट गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, तथा गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता न किया जाए।

कलेक्टर कन्याल ने कहा कि प्रशासनिक विकास कार्यों की समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण निष्पादन से जनता को बेहतर सुविधाएं मिलती हैं और क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित होता है।

इस अवसर पर अपर कलेक्‍टर अखिलेश जैन, एसडीएम चांचौड़ा रवि मालवीय सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0