ग्राउंड जीरो पर उतरीं नपा सीएमओ, सफाई व्यवस्था का जायजा लेकर अतिक्रमणकारियों को दिया दो दिन का अल्टीमेटम

Dec 17, 2025 - 20:49
Dec 17, 2025 - 20:53
 0  81
ग्राउंड जीरो पर उतरीं नपा सीएमओ, सफाई व्यवस्था का जायजा लेकर अतिक्रमणकारियों को दिया दो दिन का अल्टीमेटम

गुना (आरएनआई) आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण में गुना शहर को शीर्ष पायदान पर लाने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। बुधवार सुबह मुख्य नगर पालिका अधिकारी मंजुषा खत्री ने नगरपालिका की टीम के साथ शहर के आधा दर्जन वार्डों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने न केवल सफाई व्यवस्था की जमीनी हकीकत देखी, बल्कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों पर तत्काल एक्शन लेते हुए अतिक्रमणकारियों को सख्त हिदायत भी दी।

सीएमओ मंजुषा खत्री ने सुबह वार्ड क्रमांक 3, 19, 20, 22 और 28 का दौरा किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित सफाई योद्धाओं के हाजिरी रजिस्टर की गहनता से जांच की और सफाई के स्तर का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अमले और मेट दरोगाओं को सख्त निर्देश दिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0