गोपी कृष्ण सागर डेम बनेगा पर्यटन का नया केंद्र, कलेक्टर ने किया निरीक्षण
गुना (आरएनआई) जिले के प्रमुख जलाशयों में शामिल गोपी कृष्ण सागर डेम को अब पर्यटन की दृष्टि से नया रूप मिलेगा। कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने आज डेम का मौके पर जाकर निरीक्षण किया और इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री कन्याल ने कहा कि गोपी कृष्ण सागर डेम प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण है और यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि डेम पर बोटिंग के साथ-साथ क्रूज़ सेवा शुरू करने की संभावनाओं पर गंभीरता से विचार किया जाए। इसके साथ ही पर्यटकों के ठहरने एवं विश्राम हेतु लॉबी, इंडियन काफी हाउस एवं बच्चों के खेलने के लिए पार्क विकसित किया जाए, जिसका रख-रखाव नगर पालिका द्वारा किया जाएगा। उन्होंने पार्किंग की समुचित व्यवस्था को विकसित करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही मुख्य मार्ग से पहुंच मार्ग तक सड़क मरम्मत के भी निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिए।
आज इस दौरा कलेक्टर ने डेम की जलभराव क्षमता का भी निरीक्षण किया और जल प्रबंधन संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से कहा कि डेम क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई एवं पर्यावरण संतुलन का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि पर्यटक आकर्षित हों और सुरक्षित वातावरण प्राप्त कर सकें।
आज इस अवसर पर एसडीएम राघौगढ़ विकास कुमार आनंद, सीएमओ राघौगढ़ तेज सिंह यादव उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



