गुनिया नदी में बाढ़ और अतिक्रमण से टूटा संपर्क, गोविंद गार्डन के 5 हजार लोग परेशान
गुना (आरएनआई) बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश के बाद गुनिया नदी में आई बाढ़ से गोविंद गार्डन क्षेत्र में जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। कॉलोनी के रहवासियों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर गुनिया नदी से अतिक्रमण हटाने और बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हुई सडक़ों व पुलिया को जल्द चालू करवाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि करीब 5 हजार की आबादी वाले इस क्षेत्र को जोडऩे वाला मुख्य मार्ग शिव कॉलोनी होते हुए एक पुलिया से था, जो बाढ़ में बह जाने के कारण पूरी तरह बंद हो चुकी है। रहवासियों ने बताया कि इस रास्ते के बंद होने से बच्चों का स्कूल जाना बंद हो गया है और लोगों का रोजमर्रा का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। कॉलोनी में अधिकतर घरों में पानी भरने से फर्नीचर, घरेलू उपकरण, कपड़े और खाने-पीने का सामान खराब हो चुका है। कुछ गाडि़य़ां बह गई हैं तो कई कारों में पानी भरने से वे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
खासतौर पर बालाजी मार्ट के पास जो सडक़ कॉलोनी को मुख्य मार्ग से जोड़ती थी, वह बाढ़ के पानी में कटकर दो हिस्सों में विभाजित हो गई है। इससे न सिर्फ वाहन चालकों को परेशानी हो रही है, बल्कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। रहवासियों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि इस विषम परिस्थिति में जल्द से जल्द गुनिया नदी के बहाव क्षेत्र में हुए अतिक्रमण को हटाया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की बाढ़ से जनहानि और अव्यवस्था को रोका जा सके। साथ ही, क्षतिग्रस्त सडक़ों और पुलिया की मरम्मत कर आवागमन को फिर से सुचारु किया जाए। ज्ञापन में स्मिता रघुवंशी, सुनीता धाकड़, शाकुंतला धाकड़ सहित कॉलोनी के कई रहवासियों ने हस्ताक्षर कर प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



