गुना में वायरल वीडियो: लट्ठ से पिटाई का मामला, अभिभावकों से अपील – बच्चों को बचाएं गुंडा गैंग से
गुना (आरएनआई)। शहर में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक लट्ठ से पिटाई करते नजर आ रहे हैं। घटना ने न केवल आम लोगों को चिंतित किया है, बल्कि अभिभावकों के लिए भी चेतावनी का काम किया है।
सूत्रों के मुताबिक, स्थानीय स्तर पर बने गुंडा गैंग अब 15 साल से ऊपर के बच्चों तक को अपनी जाल में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। गैंगबाजी में शामिल करने के लिए बच्चों को नशे, जुए और सट्टे जैसी लतों में धकेला जा रहा है।
समाजसेवियों और जागरूक नागरिकों का कहना है कि हर माता-पिता को समय रहते सतर्क हो जाना चाहिए, ताकि उनके बच्चे ऐसे गैंग और अपराधियों के संपर्क में न आएं।
स्थानीय नागरिकों ने पुलिस और प्रशासन से मांग की है कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे ऐसे गुंडा गैंग का विरोध करें और बच्चों को जागरूक बनाएं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



