गुना में दिव्यांगों का स्वाभिमान आंदोलन: भोजन के साथ रखीं विधानसभा सत्र में उठाने की मांगें
गुना (आरएनआई) जिला प्रशासन ने कल जो वादा खिलाफी ओर वद_सलुकी की हैं हम उसका बदला 28 तारीख को लेंगे,इसके लिए हम दिव्यांग जेल जाने और गोली खाने को भी तैयार हैं:अध्यक्ष, विधानसभा सत्र में विधान पटल पर अपनी मांगें रखवाने हेतु दिव्यांग कर रहे हैं दिव्यांग स्वाभिमान प्रदर्शन आज सोमवार को गुना विधायक के निवास पर किया शांतिपूर्ण प्रदर्शन, खाया वहीं खाना और ज्ञापन सौंपा हक की लड़ाई, शांति और स्वाभिमान के साथ: गुना में दिव्यांगों का अनोखा प्रदर्शन शुरू।
गुना जिले में आज सोमवार को दिव्यांगजनों ने अपनी मांगों को लेकर स्वाभिमान प्रदर्शन को विधायक पन्नालाल शाक्य के निवास पर किया। जिसमें भारी तादात में दिव्यांग जनो में महिला ओर पुरुष जन उपस्थित रहे।
इस अनोखे अंदाज में वे इसके पूर्व रविवार को कलेक्टर निवास के बाहर पहुंचे और कहा—“या तो कलेक्टर हमें भोजन कराएं, या हम उन्हें बना कर खिलाएं।” बंगले पर दिव्यांगों के पहुंचने पर भारी पुलिस बल एवं बुल्डोजर तैनात किया गया। बंगले के अंदर प्रवेश नहीं मिलने पर वे बाहर ही शांतिपूर्वक बैठ गए थे। प्रशासन के अधिकारी दिव्यांगों को कलेक्ट्रेट के जनसुनवाई केन्द्र ले गये। वहां दिव्यांग जनों ने कलेक्टर को स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया। स्थानीय समस्याओं में बस का किराया, आवास एवं शासकीय दुकानों की नीलामी में आरक्षण का मुद्दा उठाया ।
दिव्यांगों ने चेतावनी दी कि यदि 7 दिनों में हमारे स्थानीय समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो हम आठवें दिन धरना प्रदर्शन एवं चक्का जाम करेंगे। आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण है, जिसमें दिव्यांग संवाद और सहभोज के माध्यम से अपने अधिकारों की मांग रख रहे हैं। मुख्य मंत्री से प्रमुख मांगों में पेंशन ₹600 से बढ़ाकर ₹5000 दिव्यांग आयोग का गठन, पंचायत एवं नगरीय निकाय में आरक्षण और स्वरोजगार के लिए 10 लाख रुपये तक ऋण शामिल हैं। अब यह अभियान जनप्रतिनिधियों के निवासों की ओर बढ़ेंगे जहां वे भोजन के साथ अपनी बातें साझा करेंगे।दिव्यांग चहते हैं कि 28 जुलाई 2025 से शुरू होने वाली विधानसभा सत्र में दिव्यांगों की मांगों को विधानसभा में लाया जाकर पारित कराया जाए।
बता दे कि दिव्यांगो ने यही मांग विधायक के समक्ष भी रखी, जिसपर विधायक श्री शाक्य ने उक्त मांगो को मुख्यमंत्री से चर्चा करने का कहा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



