गुना में जबरिया स्मार्ट मीटर लगाने पर विवाद: उपभोक्ताओं का विरोध तेज, ‘बिना अनुमति मीटर न लगाएं’ नोटिस चस्पा
गुना (आरएनआई) नगरपालिका के नेता प्रतिपक्ष शेखर वशिष्ठ ने जबरिया स्मार्ट मीटर ठोकने की मुहीम के मद्देनजर अपने आवास पर लगे बिजली मीटर के नीचे सूचना चस्पा कर दी है। जिस पर लिखा है कि, "बिना अनुमति स्मार्ट मीटर नहीं लगावें नहीं तो कानूनी कार्यवाही के लिए बाध्य होना पड़ेगा।" इसके बाद स्मार्ट मीटर लगाने का अभियान फिर चर्चाओं में है।
दरअसल, मध्यप्रदेश मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी और स्मार्ट मीटर लगाने वाले ठेकेदार के कर्मचारी उपभोक्ता की अनुमति और कारण बताए बिना पुराने अच्छे डिजिटल मीटर को निकाल कर स्मार्ट मीटर लगा रहे हैं। बिजली उपभोक्ताओं द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने का लिखित कारण और आदेश मांगा जा रहा है लेकिन कोई कारण और आदेश नहीं बताया जा रहा। उल्टा विद्युत कनेक्शन काटने की धमकी के नोटिस एक तरफा उपभोक्ता के मकान पर चस्पा कर रहे हैं।
आज पत्रकार कॉलोनी में उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के इस रवैए पर कड़ी आपत्ति व्यक्त की। उपभोक्ताओं का कहना था कि हम नियमित बिल जमा करते हैं, हमारा मीटर भी सही है, आप बिना कारण मीटर बदलवाने का दबाव बना रहे हैं और कोई सरकारी आदेश भी नहीं दिखा रहे जिसमें स्मार्ट मीटर लगाना अनिवार्य किया गया हो। आप दादागिरी कर इस तरह बिजली काटने का नोटिस लगाकर हमारी इंसल्ट नहीं कर सकते।
उपभोक्ताओं ने ये भी कहा कि आप नोटिस में मध्य प्रदेश विद्युत प्रदाय संहिता 2021 की कंडिका 6 - 30 का उल्लेख कर रहे हैं लेकिन इस कंडिका की किस शर्त का उल्लंघन उपभोक्ताओं ने किया है ये भी नहीं बता रहे। हालांकि जब उपभोक्ताओं ने सवाल दागे तो मीटर लगाने आई टीम वापस लौट गई, हालांकि यह भी कह गई कि मीटर तो आपको लगवाना पड़ेंगे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



