गुना में खतरनाक डीपी और खंभे बने अतिक्रमण की ढाल, कलेक्टर हटाने तक पहुंचा मामला
गुना (आरएनआई) नयापुरा गोपाल मंदिर के सामने आम रास्ते पर स्थित खतरनाक डीपी में आज फाल्ट हो गया। गनीमत यह रही कि कोई नुकसान नहीं हुआ। यहां अक्सर लोग अपने दुपहिया वाहन खड़े कर जाते हैं।
रास्तों पर सभी चौराहे तिराहे के मोड़ों पर अतिक्रमण कर रखी गईं सैकड़ों खतरनाक डीपी, और बिजली के खंभे गुना की पहचान बन गए हैं। जिनकी ओट में अतिक्रमण फलता फूलता है।
पूर्व में कलेक्टर अमनवीर सिंह ने खुद शहर का पैदल भ्रमण कर जब इन खतरनाक ट्रांसफार्मर और कई जगह चौड़ीकरण के बाद सड़क के बीच आ चुके बिजली के खंभों को देखा था तो उन्हें साइड में ऐसी जगह शिफ्ट करने के निर्देश दिए थे जहां इनकी आड़ में अतिक्रमण न हो, और ये खुद भी यातायात में बाधा न बनें।
लेकिन ऐसी बाधाएं हटवाने के बजाए गुना के होनहार कर्णधारों ने अपने हितों में बाधा मानकर अमनवीर सिंह को ही हटवा दिया था।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



