गुना में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू, सदर बाजार में प्रशासन-नपा-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
गुना (आरएनआई) ऐसा लग रहा है जैसे अभी थोड़ी देर में सदर बाजार में अतिक्रमण विरोधी मुहिम शुरू हो रही है। अब ये बात अलग है कि मुहिम कितनी प्रभावी होगी? मुहिम में हर बार की तरह सिर्फ ठेले गुमटियां हटाई जाएंगी या जिन्होंने फुटपाथ को भी अपनी दुकान की शटर में ले लिया है उन दुकानों के भीतर से फुटपाथ वापस बाहर निकाले जाएंगे। ऐसे ही जिन दुकानों के बाहर आठ दस फुट तक शेड निकाले गए हैं उनको छोटा किया जाएगा या नहीं ये भी मुहिम बंद होने के बाद पता चलेगा।
इसी तरह दुकान के बाहर का फुटपाथ किराए पर देकर ठेले लगवाने वालों और अपनी दुकान की दीवार किराए पर देकर दुकान जमवाने वालों के खिलाफ भी कार्यवाही होगी या नहीं ये भी बाद ने पता चलेगा। उदासी आश्रम गली, सौलत गली, लक्ष्मीगंज की गलियां और अनुराधा गली में ऐसी दुकानों की भरमार है, जो अतिक्रमण और गुमाश्ता नियमों के उल्लंघन का जीवंत उदाहरण हैं।
फिलहाल तहसीलदार, नगरपालिका का अमला और पुलिस टीम कोतवाली पहुंच चुके हैं। छोटी जेसीबी तैयार खड़ी है। फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले अपना सामान समेटते दिख रहे हैं। जबकि आधी दुकान सड़क पर जमाकर दुकानदारी करने वाले दुकानदारों ने आज सामान बाहर नहीं जमाया है। जिन्होंने बाहर सामान जमाया भी था वो वापस दुकान में सामान ठूंसते दिख रहे हैं।
हालांकि कुछ दुकानदार ये भी कह रहे हैं कि कुछ नहीं है, पहले भी कई बार मुहिम चल चुकीं, पांच छह दिन का हो हल्ला रहेगा फिर वैसा ही हो जाएगा। बहरहाल जो भी हो, अभी तो रोज होने वाला अस्थाई अतिक्रमण सड़क पर न दिखाई देने से सड़क चौड़ी दिखाई दे रही है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



