गुना में 9 साल के मासूम से बदमाश ने कान की सोने की बाली नोंची, पुलिस जांच में जुटी
गुना (आरएनआई) सावधान गुना शहर की राधा कॉलोनी में एक बदमाश ने 9 वर्षीय छात्र के कान से सोने की बाली नोंच ली। बालक के कान पर जख्म हो गया है। घटना गुरुवार दोपहर लगभग 2 बजकर 30 मिनट पर हुई। राधा कॉलोनी निवासी उम्मेद सिंह रजक का लगभग 9 वर्षीय पुत्र देव रजक अपने स्कूल के एक छात्र से कॉपी लेने गया था। लौटने के दौरान उसके साथ एक अन्य बालक भी मौजूद था।
स्कूल के ठीक सामने एक बदमाश देव के नजदीक आया और यह कहते हुए पकड़ने की कोशिश की कि तुम्हारे कान में कीड़ा लगा है। मासूम देव ने आरोपी की नीयत भांप ली और उसने बदमाश से बचने की कोशिश भी की लेकिन आरोपी ने जबरन देव के दबोच लिया और कान की बाली नोंच कर भाग गया। मासूम देव दर्द से कराह उठा। उसने तुरंत अपने पिता को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे देव के पिता ने शहर कोतवाली पुलिस को फोन करके बुलाया। पुलिस बदमाश की तलाश में जुटी है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



