गुना पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान: यातायात नियमों का उल्‍लंघन करने वाले वाहनों से वसूल किया 51,300/-रूपये समन शुल्‍क

Jul 1, 2025 - 18:01
Jul 1, 2025 - 18:02
 0  189
गुना पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान: यातायात नियमों का उल्‍लंघन करने वाले वाहनों से वसूल किया 51,300/-रूपये समन शुल्‍क

गुना (आरएनआई) पुलिस के सघन वाहन चेकिंग अभियान में गतदिवस 30जून को शाम 18:00 बजे से रात्रि 21:00 बजे तक गुना सहित देहात क्षेत्र के समस्त थानों और चौकियों में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान निर्धारित चेकिंग पॉइंट्स पर वाहनों की व्यापक तलाशी एवं निरीक्षण किया गया । चेकिंग का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना एवं संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाना था । इस दौरान बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों, क्षमता से अधिक यात्री बसों, नशे में वाहन चलाने वाले चालकों सहित अन्य संदेहास्पद वाहनों को गहनता से चैक किया गया ।

चेकिंग के दौरान कुल 89 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई, जिनसे कुल 51,300/-रूपये शमन शुल्क वसूल किया गया । इसके अतिरिक्त एक कार चालक और एक मोटर साइकिल चालक के शराब के नशे में वाहन चलाते पाये जाने पर दोनों वाहनों को जप्त कर न्यायालयीन प्रकरण तैयार किया गया है।

गुना पुलिस द्वारा सभी वाहन चालकों को यह संदेश दिया गया कि सड़क पर जरा सी लापरवाही गंभीर हादसों का कारण बन सकती है । दुर्घटनाएं न केवल जीवन को जोखिम में डालती हैं, बल्कि इनमें कई निर्दोष लोगों की जान भी चली जाती है, जिससे कई परिवारों के जीवन यापन में समस्‍याएं उत्‍पन्‍न हो जाती हैं । इसलिए यातायात नियमों का पालन अवश्य करें ।

 जन सुरक्षा और सड़क हादसों की रोकथाम हेतु गुना पुलिस का यह चेकिंग अभियान भविष्य में भी नियमित रूप से इसी प्रकार जारी रहेगा, इसलिये चालानी कार्यवाही से बचना है तो यातायात नियमों का सदैब पालन करें ।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0