गुना ने रचा इतिहास: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में सम्पन्न हुई 33वीं राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता

Aug 23, 2025 - 21:55
Aug 23, 2025 - 22:02
 0  729
गुना ने रचा इतिहास: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में सम्पन्न हुई 33वीं राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता

गुना (आरएनआई) पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बजरंगगढ़ में आयोजित 33वीं राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन आज केंद्रीय मंत्री दूरसंचार एवं पूर्वोत्तर विकास क्षेत्र ज्योतिरादित्य सिंधिया के मुख्य आतिथ्य की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

आज के कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर सरस्वती वंदना के साथ किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत की प्रस्तुति के साथ मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया। इसके बाद विद्यालय के प्राचार्य ने राष्ट्रीय स्तर की इस बास्केटबॉल प्रतियोगिता की जानकारी प्रस्तुत की। 

इसके बाद केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया एवं अतिथियों ने विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को पुरस्कार एवं ट्रॉफी वितरित की गई। जिसमें U-14 बालक वर्ग में हैदराबाद संभाग ने विजेता और शिलाँग ने उपविजेता स्थान प्राप्त किया। U-14 बालिका वर्ग में हैदराबाद संभाग विजेता और पटना उपविजेता रहा। U-17 बालक वर्ग में लखनऊ संभाग विजेता और चंडीगढ़ उपविजेता रहे, वहीं U-17 बालिका वर्ग में चंडीगढ़ ने विजेता और शिलाँग ने उपविजेता स्थान हासिल किया। U-19 बालक वर्ग में पुणे संभाग विजेता और भोपाल उपविजेता रहे, जबकि U-19 बालिका वर्ग में जयपुर संभाग विजेता और शिलाँग उपविजेता रहा। प्रतियोगिता का ओवरऑल चैम्पियन हैदराबाद संभाग की टीम बनी।

केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि नवोदय विद्यालय गुना ने राष्ट्रीय बास्केटबाल प्रतियोगिता की मेजबानी कर इतिहास रच दिया और यहाँ पर मिनी भारत को एकत्रित कर गुना का ही नहीं बल्कि पूरे मध्‍यप्रदेश का नाम रोशन किया है, इस विद्यालय की नींव वर्ष 2005 में मेरे द्वारा ही रखी गई थी, आज इसे प्रगति पथ पर अग्रसर होते देख मुझे अपार प्रसन्‍नता हो रही है, उन्‍होंने कहा कि प्रत्येक वर्ग की विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्राफी प्रदान की गई, एवं इस प्रतियोगिता में सम्मिलित होने वाले होने वाले सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दी। नार्थ ईस्ट से आए हुए खिलाडियों को देखकर बहुत खुशी हुई, उन्होंने कहा कि नार्थ ईस्ट के खिलाडियों में किसी प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, देश भर के अन्य राज्यों से भी ज्यादा योगदान नार्थईस्ट क्षेत्र का है। उन्‍होंने कहा कि विद्यालय के प्राचार्य एवं विद्यालय के शिक्षकों को इस आयोजन के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए बधाई दी। उ‌द्बोधन के दौरान उन्होंने कहा कि बास्केटबॉल खेल विज्ञान ही नहीं एक बल्कि एक कला है, जिसमें खिलाडियों की स्फूर्ति निर्णय, आत्म विश्‍वास एवं समन्वय का समावेश होता है। संयोग की बात है कि आज स्पेस दिवस भी है, उन्‍होंने अन्तरिक्ष दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की, उन्होंने अपने बचपन की यादें ताजा करते हुए बोला कि बचपन में हम सभी ने चंदा मामा की कहानियाँ सुनी हैं,  चन्द्रयान-3 के माध्‍यम से दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंड कर विश्वपटल पर भारत को गौरवान्वित किया।

विद्यालय के कला शिक्षक मिलिन्द अग्निहोत्री के द्वारा उनको अपने हाथों से बनायी हुई उनके चित्र की पेटिंग भेंट की गई, जिसकी सिंधिया द्वारा प्रशंसा की गई। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती स्वाति मिश्रा ने किया।

इस अवसर पर विधायक पन्नालाल शाक्य, भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह सिकरवार, जिला पंचायत अध्यक्ष अरविन्द सिंह धाकड़, उपाध्यक्ष श्रीमती सारिका लुंबा, पूर्व मंत्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया, पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह सलूजा,विकास जैन सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण एवं कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल, पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी, सहायक आयुक्त नवोदय विद्यालय  डी.के. सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक दुबे, एसडीएम गुना श्रीमती शिवानी पांडे, प्र.सीएमओ सुश्री मंजुषा खत्री, तहसीलदार सहित जिले के विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हुए।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0