गुना: दिव्यांगों का अनूठा विरोध, जनप्रतिनिधियों के घर पर भोजन कर करेंगे मांगों के समर्थन में प्रदर्शन
गुना (आरएनआई) जिले के समस्त दिव्यांग जनों ने आज जज्जी बस स्टैंड गुना में एक मीटिंग का आयोजन किया एवं सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि गुरुवार 17 जुलाई 2025 को गुना जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा जिसमें दिव्यांगों की विभिन्न मांगों को मनवाने के लिए 20 जुलाई 2025 से गुना जिले के कलेक्टर एवं चारों विधायक, सिंधिया कार्यालय सहित भाजपा एवं कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के साथ भोजन कर उनके घर पर प्रदर्शन करेंगे। प्रत्येक जनप्रतिनिधि के घर पर पूरे दिन उपस्थित रहकर विरोध प्रदर्शन करेंगे एवं उनके साथ में ही भोजन करेंगे यदि जनप्रतिनिधि भोजन नहीं करेंगे तो दिव्यांग स्वयं अपना भोजन करेंगे एवं प्रतिनिधियों को भी कराएंगे।
इसके बाद भी यदि मांगे पूरी नहीं हुई तो नेशनल हाईवे पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन एवं चक्का जाम किया जाएगा। उपस्थित दिव्यांगों की सर्व सहमति से मलखान सिंह यादव को नेतृत्व करने की जिम्मेदारी सौंप गई । मलखान सिंह यादव से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि हमने पूर्व में भी दिव्यांश शाही मां यात्रा निकाली थी जिसमें हमसे शासन ने कई आश्वासन दिए थे जिनको पूरा नहीं किया गया अब हम ऐसी कोई गलती नहीं करेंगे और ना ही हम शासन के बहकावे में आएंगे। जब तक हमारी मांगा पूरी नहीं होगी तब तक हम पीछे नहीं हटेंगे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



