गुना कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता: सघन वाहन चेकिंग में पकड़े गए दो शातिर बाइक चोर, 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद
गुना (आरएनआई) सघन वाहन चेकिंग के दौरान कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जिसमें बाइक चोरी की वारदातों में शामिल दो शातिर आरोपियों — लाखन कुशवाह और सोनू राठौर — को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से कुल 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।
सीएसपी प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सी.पी.एस. चौहान और उनकी टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। 26 नवंबर की शाम रेलवे ओवरब्रिज के नीचे भुल्लनपुरा रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध बजाज सीटी 100 मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया।
पूछताछ में दोनों युवक वाहन के दस्तावेज नहीं दिखा सके और विरोधाभासी जवाब देने लगे। संदेह गहराने पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, जिसमें आरोपियों ने कबूल किया कि यह मोटरसाइकिल उन्होंने 7 नवंबर को जिला अस्पताल परिसर से चोरी की थी। वाहन के इंजन और चेसिस नंबर की जांच में उनका दावा सही पाया गया।
इसके बाद आरोपियों से गहन पूछताछ में गुना शहर के विभिन्न क्षेत्रों से 10 और मोटरसाइकिलें चोरी करने का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर कुल 11 बाइकें बरामद कीं, जिनमें बजाज सीटी 100, होंडा शाइन, हीरो एचएफ डीलक्स, हीरो स्प्लेंडर प्लस, हीरो डीलक्स और हीरो पैशन प्रो शामिल हैं। इन बाइकें करीब 5.50 लाख रुपये मूल्य की बताई जा रही हैं।
बरामद वाहनों की जांच में पाया गया कि इनमें से छह के चोरी के मामले पहले से दर्ज थे। शेष पांच मोटरसाइकिलों के मालिकों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने इन मामलों में आरोपियों के खिलाफ धारा 314 व 317(2) बीएनएस के तहत अलग से मामला पंजीबद्ध किया है। एसपी अंकित सोनी ने कोतवाली पुलिस की इस सफलता की सराहना की और इसे अपराधियों के खिलाफ जारी ताबड़तोड़ कार्रवाई का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस की सतर्कता, तकनीकी विश्लेषण और निरंतर सूचना संकलन के कारण चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने में उल्लेखनीय सफलता मिल रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सी.पी.एस. चौहान, सउनि विश्ववीर सिंह रघुवंशी, प्रधान आरक्षक रमेश गुर्जर, प्रधान आरक्षक उमेश शर्मा, प्रधान आरक्षक नवनीत श्रीवास्तव, प्रधान आरक्षक अजय शर्मा, आरक्षक जितेंद्र वर्मा, आरक्षक मनोज रघुवंशी, आरक्षक विनय धाकड़ सहित पुलिस चौकी जंजाली और साइबर सेल की टीम का विशेष योगदान रहा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



