गुना कैंट क्षेत्र में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, इलाके में फैली सनसनी
गुना (आरएनआई) शहर के कैंट थाना क्षेत्र के कालापाठा स्थित कुशवाहा की बाढी में आज सुबह उस समय सनसनी फेल गई जब मोहल्ले के लोगों ने एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ दिखाई दिया। उक्त घटना की सूचना मोहल्ला निवासीयों ने डायल 112 ओर कैंट थाने को दी।
सूचना पर कैंट थाना पुलिस ओर 112 मोके पर पहंची ओर संदिग्ध हालात में पेड से लटके युवक का शव पुलिस की मोजुदगी में पेड से उतारा गया। प्रारंभिक पूछताछ में युवक की पहचान सुरेश टोमर पिता लक्षमण सिंह आयु 25 बर्ष के रूप में हुई। जो कुशवाहा की बाड़ी कालापाठा पर अपनी बहन सुनीता के पास आता जाता रहता था । जो की गुलाबगंज में रहती थी और खाना बनाने का काम करती थी। कुछ दिन पहले उसकी माता जी का देहांत हो गया था। परिवार के सभी लोग ग्राम हिनोतिया गिर्द मैं रहते थे, वो रात को गांव से सुरेश कब आया कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल कैंट थाना पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए शव को जिला चिकित्सालय पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामला जांच में लिया है। युवक के गले में दो फंदे लग पाए गए हैं एक स्वाफी का है तो दूसरा मोटी रस्सी का।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



