गुना के कृषि अधिकारी का दबंगों ने किया अपहरण, फिरौती की मांग

आरोप है की विधायक के देवर सहित अन्यों ने की 50 लाख की मांग, नही तो जान से खत्म कर देंगे। 

Jun 24, 2024 - 20:39
Jun 24, 2024 - 20:44
 0  5.8k

गुना (आरएनआई) विधायक प्रतिनिधि सहित अन्य दबंगों ने किया कृषि अधिकारी का अपहरण, मारपीट 50 लाख की मांग, अफसर को बनाया 40 मिनट तक बंधक कहा- एसडीएम तहसीलदार यहां रोजाना आते हैं। ओर बोले-चाचौडा टीआई को हमने बहुत मारा उनका मुंह किया था काला। कृषि अधिकारी ने पुलिस अधीक्षक से कर कि कार्यवाही की मांग का दिया शिकायती आवेदन, बंधक बनाने की अवधि के दौरान कलेक्टर की मीटिंग में देरी से पहुंचे कृषि अफसर।

 

पुलिस कप्तान संजीव सिंहा ने बताया कि- मामले में कृषि अधिकारी के द्वारा एक शिकायती आवेदन दिया गया है शिकायत की जांच कराई जा रही है, जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उसके हिसाब से आगे की कार्यवाही की जाएगी।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0