गुना के आरोन के सक्सेना परिवार टंक मैं शोक की लहर

आरोन के ग्राम टंक परोरिया के भांजे कलेक्टर दीपक सक्सेना जबलपुर  के पुत्र अमोल की दिल्ली में मौत। 

Jun 2, 2024 - 23:10
Jun 2, 2024 - 23:10
 0  1.6k
गुना के आरोन के सक्सेना परिवार टंक मैं शोक की लहर

गुना_जबलपुर (आरएनआई) जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना के 20 वर्षीय पुत्र का रविवार शाम दिल्ली में देहांत हो गया। वे 20 वर्ष के थे और दिल्ली में पढ़ाई कर रहे थे। शनिवार शाम अचानक उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया। इस दौरान अमोल ने अपने पिता से फोन पर बात की। उन्होंने उसे डाक्टर को दिखाने की सलाह दी। रविवार को अमोल ने डाक्टर से दिखाया और दवा लेकर घर पर आराम कर रहे थे। दोपहर में अचानक उन्हें उल्टी होने लगी और कुछ देर बाद वह बेहोश हो गए। दिल्ली में उनकी बेटी व रिश्तेदार के अलावा प्रशासनिक मित्र, पुत्र अमोल के पास पहुंचे और उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डाक्टरों ने अमोल को मृत घोषित कर दिया। इधर कलेक्टर दीपक सक्सेना को बेटे के अस्वस्थ हाेने की खबर लगते ही वे दिल्ली जाने डुमना एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए, लेकिन इसी बीच उन्हें बेटे की मौत की खबर मिली तो वे वापस घर लौट आए। अमोल के शव को दिल्ली से विशेष विमान से जबलपुर लाया जा रहा है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0