गुना: कुशमोदा पुलिस चौकी के पास पुलिया का पाइप बंद, सड़क कटने का खतरा; प्रशासन से जल्द समाधान की मांग
गुना (आरएनआई) नगर पालिका वार्ड 19 के कुशमोदा पुलिस चौकी के पास पुलिया का पाइप बंद होने से डामर सड़क के ऊपर से वह रहा है पानी जिससे साइडों में कुछ सड़क कटने लगी है। पुलिया में दो पाइप लगे हुए जिसमें से एक पूर्णता बंद है दूसरा भी थोड़ा सा बंद है। जिससे पलिया में पानी नहीं जा रहा है इस कारण सड़क के ऊपर से पानी निकल रहा है। यदि शीघ्र इसको ठीक नहीं किया गया तो सड़क पूर्णतः कट जाएगी। इंडस्ट्रीज एरिया एवं कुशमोदा ओर बमोरी बुजुर्ग की एकमात्र यही सड़क है। यदि सड़क कटती है तो इंडस्ट्रीज एरिया के वाहनों के लिए एवं कुसमोदा तथा बमूरी बुजुर्ग के लिए बहुत परेशानी का सामना करना पड़ेगा। प्रशासन से आग्रह जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराए।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

