गुना: कटरा मोहल्ला की जर्जर पुलिया बनी हादसों की वजह, बारिश में गड्ढों से भरी सड़क से बढ़ा खतरा; ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल सुधार की मांग की
गुना (आरएनआई) जिले में हो रही लगातार बारिश ने ग्रामीणों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। लगातार बारिश और तेज बहाव के कारण म्याना के कटरा मोहल्ला को जोड़ने वाली पुलिया बुरी तरह से कट गई है। पुलिया के बीच में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जो कभी भी किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं।
सबसे चिंताजनक बात यह है कि पुलिया पर पानी भरे होने के कारण राहगीरों को कटी हुई सड़क और गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे आने-जाने वाले लोगों के लिए खतरा लगातार बना रहता है। कटरा मोहल्ला निवासी वाहिद खान ने बताया कि पहले यह पुलिया कम कटी थी, लेकिन अब पानी के तेज बहाव के कारण सड़क का आधा हिस्सा कट चुका है। ग्रामीणों को डर है कि कहीं कोई बड़ा हादसा न हो जाए। इसी पुलिया से लगा हुआ कटरा मोहल्ला का शासकीय स्कूल भी है और छात्र-छात्राओं का निकलना भी इसी पुलिया के ऊपर से होता है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी यहां चने से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली गिर चुकी है। मोहल्ले वासियों ने बताया कि इस पुलिया की खराब स्थिति के बारे में जनप्रतिनिधियों को अवगत करा दिया गया है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीण प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि इस पुलिया को और ऊंचा करके बनाया जाए, जिससे भविष्य में इस तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े और लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



