गुना: अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने मेले में अव्यवस्थाओं व अवैध वसूली पर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
गुना (आरएनआई) अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत मध्यभारत की गुना इकाई द्वारा कलेक्टर महोदय को गुना प्रताप छात्रावास में प्रति वर्ष लगने वाले मेले में होने वाली अव्यवस्थाओं व ग्राहकों से होने वाली अवैध वसूली के संदर्भ में ज्ञापन दिया, ज्ञापन में मांग की गई कि जिला प्रशासन द्वारा मेला संचालकों को जो मेला लगाने की जो अनुमति दी जाती है उसमें
1_मेले में जो दुकानें लगाई जाती है उनके द्वारा ग्राहकों को कोई बिल नहीं दिया जाता है बिल दिया जाए।
2_दूसरा विषय दुकानदारों व उनके कर्मचारियों की पहचान नहीं होती है उनके पहचान पत्र स्पष्ट रूप से दुकान के बाहर चस्पा किए जाएं ताकि कही बांग्लादेशी घुसपैठिए व रोहिंग्या तो नहीं है यह पहचान हो सके।
3 मेला प्रशासन द्वारा प्रवेश शुल्क प्रतिव्यक्ति 10 रूपये ली जाती है जो कि अवैधानिक वो अव्यवाहारिक है तथा साथ ही पार्किंग शुल्क दोपहिया वाहन की 10 रुपए ली जाती है यह अवैध वसूली की जाती है। ग्राहक का शोषण रोका जाए साथ।ही नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत मध्यभारत गुना।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



