गांधी जयंती के अवसर कलेक्‍टर द्वारा लाल परेड और ऑफिसर्स क्‍लब में श्रमदान कर, कराई गई परिसर की साफ-सफाई

Oct 2, 2024 - 19:52
Oct 2, 2024 - 19:52
 0  378
गांधी जयंती के अवसर कलेक्‍टर द्वारा लाल परेड और ऑफिसर्स क्‍लब में श्रमदान कर, कराई गई परिसर की साफ-सफाई

गुना (आरएनआई) मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2024 तक ‘’स्वच्छता ही सेवा अभियान’’ जारी है। इसी अभियान के समापन अवसर पर कलेक्टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर आज प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ऑफिसर्स क्लब लाल परेड मैदान की साफ-सफाई अभियान प्रारंभ कराया गया। जिसमें जेसीबी मशीन द्वारा मैदान के आस पास जीरा गिट्टी डलवाई गयी तथा दीवारों की पुताई और पेड़-पौधों की कटाई कर साफ-सफाई कीगयी। 

इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राघौगढ विकास कुमार आनंद, तहसीलदार नगर जीएस बैरवा, प्रभारी खेल अधिकारी दुर्गेश सक्सेना नगरपालिका व उद्यानिकी की टीम एवं ऑफिसर्स क्‍लब के सदस्‍य, विभाग के प्रशिक्षक तथा खिलाड़ियों ने श्रमदान कर ऑफिसर्स क्लब परिसर की साफ सफाई कराई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0