खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्‍ट्रीट फूड वेन्‍डर से लिए फास्‍टफूड, चटनी, सॉस एवं अन्‍य खाद्य सामग्री के सैम्‍पल

Jan 30, 2025 - 19:36
Jan 30, 2025 - 19:36
 0  1.2k
खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्‍ट्रीट फूड वेन्‍डर से लिए फास्‍टफूड, चटनी, सॉस एवं अन्‍य खाद्य सामग्री के सैम्‍पल

गुना (आरएनआई) कलेक्‍टर किशोर कुमार कन्‍याल के निर्देशन एवं डॉ० राजकुमार ऋषीश्वर अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा प्रशासन, जिला गुना के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा खाद्य प्रतिष्‍ठानों की निरंतर जाँच एवं खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता परीक्षण हेतु फूड सैंपलिंग की कार्यवाही की जा रही है। 

इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा चौपाटी शास्‍त्री पार्क मण्‍डी से स्थित चार स्‍ट्रीट फूड वेन्‍डरों से हरी चटनी, लाल चटनी, टमाटर सॉस, पेटीज, ब्रेड, पाव, भाजी, छोला सब्‍जी, समौसा, खाद्य तेल के नमूने लिये। प्रताप छात्रावास के सामने स्थित न्‍यू श्रीराम डेयरी से दूध, पनीर, दही एवं टोस्‍ट नमूने लिये। पुरानी गल्‍ला मण्‍डी स्थित विवेक किराना मर्चेन्‍ट से बेसन, मैथीदाना, शक्‍कर, सोयाबीन तेल, चाय सहित सकतपुर रोड़ स्थित दीपक कि‍राना से हल्‍दी पाउडर, धनिया पाउडर, साबूदाना, तुअर दाल एवं शक्‍कर के नमूने जांच हेतु लेकर राज्‍य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला को भेजे गये हैं। जिनकी रिपोर्ट आने पर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा खाद्य व्‍यवसायी को अपने-अपने प्रतिष्‍ठान में साफ-सफाई रखने, शुद्ध एवं ताजा खाद्य सामग्री विक्रय करने हेतु निर्देश दिये गये। 

कलेक्‍टर के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में खाद्य प्रतिष्‍ठानों की जांच एवं सैम्‍पलिंग कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0