खाद्य मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने गुना के बारिश प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, सर्वे कार्य के दिए निर्देश
गुना (आरएनआई) प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री तथा गुना जिले के प्रभारी मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने आज गुना शहर के विभिन्न बारिश प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बूढ़े बालाजी, पवन कॉलोनी, गुलाबगंज, पटेल नगर तथा न्यू सिटी कॉलोनी में बारिश से प्रभावित घरों तथा प्रभावित लोगों से चर्चा कर हुए नुकसान की जानकारी ली।
श्री राजपूत ने कहा कि इस आपदा की घड़ी में प्रदेश सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रभावित परिवार का शीघ्रता से सर्वे कर वास्तविक नुकसान का आकलन किया जाए और नियमानुसार राहत राशि प्रदान की जाए। मंत्री श्री राजपूत ने अधिकारियों को सर्वे कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान गुना विधायक पन्नालाल शाक्य, भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल, पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी, एसडीएम गुना श्रीमती शिवानी पांडे, प्रभारी सीएमओ सुश्री मंजूषा खत्री, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



