खाद संकट की जानकारी मिलते ही बागरी खाद वितरण केंद्र पहुंचे विधायक ऋषि अग्रवाल, किसानों में नाराज़गी; विधायक ने किसानों को खिलाया खाना

Nov 26, 2025 - 22:07
Nov 26, 2025 - 22:10
 0  108

बमौरी (आरएनआई) बमौरी विधानसभा क्षेत्र में किसानों को खाद न मिलने की शिकायतों के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। किसानों में बढ़ते आक्रोश की सूचना मिलते ही बमौरी विधायक ऋषि अग्रवाल तत्काल बागरी खाद वितरण केंद्र पहुंचे और किसानों से सीधा संवाद किया।

किसानों ने बताया कि कई दिनों से खाद उपलब्ध नहीं हो रही, जिससे रबी फसल की तैयारी प्रभावित हो रही है। स्थिति को शांत करने और किसानों को भरोसा दिलाने के लिए विधायक ने वहां मौजूद किसानों के साथ बैठकर भोजन भी कराया।

विधायक ने आश्वासन दिया कि

खाद की आपूर्ति जल्द दुरुस्त की जाएगी

प्रशासन को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं

किसानों को आवश्यक कृषि संसाधन समय पर उपलब्ध कराए जाएंगे

वर्तमान में खाद वितरण केंद्र पर पुलिस बल और प्रशासन की मौजूदगी में स्थिति सामान्य बनी हुई है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0