कोहन नदी हादसा: कलेक्टर व एसपी ने लिया घटनास्थल का जायजा, मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने के निर्देश

Jun 21, 2025 - 22:15
Jun 21, 2025 - 22:20
 0  459
कोहन नदी हादसा: कलेक्टर व एसपी ने लिया घटनास्थल का जायजा, मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने के निर्देश

गुना (आरएनआई) कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल एवं पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी ने शुक्रवार देर रात कोहन नदी में ट्रैक्टर-ट्रॉली बह जाने की घटना का संज्ञान लेते हुए शनिवार को स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को तत्काल राहत एवं बचाव कार्य तेज करने और मृतक के परिजनों को आरबीसी नियमों के तहत मुआवजा राशि शीघ्र वितरित करने के निर्देश दिए। इस दौरान विधायक ऋषि अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

ज्ञात है कि 20 जून की रात ग्राम फतेहगढ़ और कोहन के बीच स्थित कोहन नदी को पार करते समय एक ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज बहाव में बह गई। इस हादसे में ग्राम निभेरी के करण पुत्र हीरा (20 वर्ष), सागर पुत्र हीरा (15 वर्ष) तथा फतेहगढ़ निवासी गोलू पुत्र विलास घेंघट (30 वर्ष) पानी में बह गए। जिसमें गोलू पुत्र विलास घेंघट (30 वर्ष) का शव बरामद कर लिया गया है, शेष दो की तलाश एवं बचाव कार्य जारी है।

कलेक्टर श्री कन्याल ने मौके पर मौजूद एसडीओ पीडब्ल्यूडी को पुल पर तुरंत बैरिकेडिंग करने तथा दोनों ओर रेलिंग लगाने के निर्देश दिए। साथ ही सीईओ जनपद बमोरी और थाना प्रभारी को बारिश के मौसम में दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पुल के दोनों सिरों पर पुलिसकर्मी व ग्राम पंचायत के चौकीदारों की तैनाती के निर्देश दिए। उन्होंने आम नागरिकों से भी बारिश के मौसम में नदी-नालों और पुल-पुलियों पर बहाव के दौरान पार न करने की अपील की।

आज इस दौरान एसडीएम गुना श्रीमती शिवानी पांडेय, होमगार्ड कमांडेंट आर.के. पाथरोल, तहसीलदार बमोरी देवदत्त गोलिया एवं सीईओ बमोरी सहित पुलिस, होमगार्ड एवं राजस्व अमला उपस्थित रहा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0