केंट थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के 6 मोबाइल और बाइक सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Sep 29, 2025 - 17:22
Sep 29, 2025 - 17:22
 0  108
केंट थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के 6 मोबाइल और बाइक सहित दो आरोपी गिरफ्तार

गुना (आरएनआई) केंट थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी की वारदातों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को चोरी के छह मोबाइल और एक बिना नंबर की बाइक सहित गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पंचमुखी हनुमान मंदिर के सामने दबिश देकर केशव पारदी और सुजीत पारदी को पकड़ा गया। तलाशी में दोनों के पास से सैमसंग, ओप्पो, रेडमी और वीवो कंपनी के मोबाइल मिले। पूछताछ में आरोपियों ने अपने साथियों लक्की पारदी, राहुल पारदी और चांदराज पारदी के साथ मिलकर पिछले दो-तीन महीनों में 20 से 25 मोबाइल चोरी करने की बात कबूली। पुलिस का मानना है कि यह गिरोह हाल ही में बजरंगगढ़ रोड पर नवरात्रि मेले के दौरान हुई मोबाइल लूट की घटनाओं से भी जुड़ा हो सकता है। आरोपियों से बरामद मोबाइल, बाइक जब्त कर मामला दर्ज किया गया है और अन्य साथियों की तलाश जारी है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0