कूनो नेशनल पार्क में चीता “निर्वा” के 2 शावकों की मौत, 22 नवंबर को दिया था जन्म, कारण अज्ञात

Nov 28, 2024 - 11:37
Nov 28, 2024 - 11:38
 0  675
कूनो नेशनल पार्क में चीता “निर्वा” के 2 शावकों की मौत, 22 नवंबर को दिया था जन्म, कारण अज्ञात

कूनो_शिवपुरी (आरएनआई) कूनो नेशनल पार्क से बुरी खबर सामने आई है। अफ्रीकी चीता निर्वा के दो शावकों की मौत हो गई है। बुधवार को वनकर्मियों की टीम ने चीता शावकों के शरीर को क्षत-विक्षत रूप में पाया। मृत्यु का कारण अभी भी अज्ञात है। बता दें कि 22 नवंबर को चीता निर्वा ने 4 शावकों को जन्म दिया था।

अधिकारियों को रेडियो टेलिमेट्री के जरिए निर्वा के डेन साइट से भटकने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद वन्यप्राणी चिकित्सकों के नेतृत्व में मॉनिटरिंग टीम द्वारा डेन साइट का निरीक्षण किया गया है। इस दौरान दो नवजात शावकों मृत शरीर मिला।

परीक्षण के लिए भेजे गए सैम्पल
मॉनिटरिंग टीम द्वारा बोमा के अंदर सभी संभावित जगहों का निरीक्षण किया गया। अन्य चीता शावक के कोई प्रमाण नहीं मिले हैं। चीता शावकों के शरीर से सैंपल लेकर परीक्षण के लिए भेजा गया है। फोरेंसिक जांच के बाद ही कारण का पता चलेगा। मादा चीता निर्वा स्वस्थ है।

12 वयस्क और 12 शावक स्वस्थ 
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 12 वयस्क चीता और 12 शावक स्वस्थ हैं। पिछले हफ्ते ही निर्वा ने 4 शावकों को जन्म दिया था। इस बात पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी खुशी व्यक्त की थी। इसी के साथ कूनो में चीता की संख्या 28 हो गई थी। अधिकारियों द्वारा 24 चिताओं के स्वस्थ होने की पुष्टि की गई है। दो शावकों की मौत हो चुकी है। बाकी दो शावकों को लेकर कोई अपडेट नहीं आई है।

Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0