कलेक्टर श्री कन्याल के नवाचार ‘मोबाईल कोर्ट’ के माध्यम से आवेदक को दिलाया भूमि का आधिपत्य
गुना (आरएनआई) कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन में ‘मोबाईल कोर्ट’ अंतर्गत भूमि संबंधी विवादों का आपसी सहमति के आधार पर निराकरण किया जा रहा है।
प्रभारी तहसीलदार राघौगढ़ एवं डिप्टी कलेक्टर अमित सोनी ने बताया कि आज तहसील राघौग़ढ़ के ग्राम आवन में मौके पर पहुंचकर आवेदकगण कोमलसिंह, चंदनसिंह पुत्रगण दामोदर, सुनीताबाई, ललताबाई पुत्रियां दामोदर लोधा की भूमि पर से अनावेदकगण दिलीप पुत्र ब्रजमोहन एवं कमलसिंह पुत्र बाबूलाल लोधा का अवैध कब्जा हटाया जाकर भूमि का रिक्त आधिपत्य आवेदकगण को सौंपा गया।
आवेदकगण द्वारा अपनी ग्राम आवन स्थित भूमि सर्वे क्रमांक 1247/1 रकवा 1.098 हे0 भूमि का दिनांक 03 जुलाई 2024 को सीमांकन कराया गया। सीमांकन उपरांत उक्त भूमि के अंश भाग पर अनावेदकगण का कब्जा पाया गया। अनावेदकगण के उक्त अवैध कब्जे को हटाये जाने हेतु न्यायालय से अनावेदकगण के विरूद्ध बेदखली आदेश पारित किया गया।
उक्त आदेश के पालन में आज मौके पर राजस्व दल के साथ पहुंचकर उभयपक्ष की उपस्थिति में आवेदकगण की भूमि पर से अनावेदकगण का अवैध कब्जा हटाया जाकर भूमि का रिक्त आधिपत्य आवेदकगण को सौंपा गया। इस प्रकार मौके पर उभयपक्ष के मध्य भूमि संबंधी विवाद का निराकरण किया गया। इस दौरान पटवारी पुष्पेंद्र पाराशर एवं लक्ष्मण भिलाला उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



