कलेक्टर मार्गदर्शन में गुनिया नदी के पुनर्जीवन एवं पानी के निकासी के लिए कार्यवाही निरंतर जारी
गुना (आरएनआई) गुनिया नदी के पुनर्जीवन हेतु जिला प्रशासन द्वारा गोपालपुरा एवं सिंगवासा से निकलने वाली गुनिया नदी एवं ओडिया नदी के गहरीकरण एवं चौड़ीकरण का कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज कलेक्टर श्री कन्याल द्वारा गठित दलों द्वारा आज भगतसिंह कॉलोनी में संस्कार स्कूल के अतिक्रमण कर बनाई बाउंड्रीवॉल को हटाया जेसीबी की मदद से हटाया गया। संधु लैंड मार्क के पास किये गये अतिक्रमण को भी हटाया गया। साथ ही गोपालपुर शमशान घाट के पीछे डीपी के पास वाली अवैध पुलिया को पोकलेन मदद से तोडा़ गया। इसी प्रकार आज कैंट क्षेत्र में पटेल नगर के पास गुनिया नदी के चौडी़करण एवं गहरीकरण का कार्य किया गया।
आज इस अवसर पर अपर कलेक्टर अखिलेश जैन, एसडीएम गुना श्रीमती शिवानी पाण्डे, प्र.सीएमओ सुश्री मंजुषा खत्री, तहसीलदार गुना सहित नगर पालिका, उद्यानिकी, कृषि विभाग की टीम उपस्थित रही।
कलेक्टर श्री कन्याल ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि गुनिया नदी का संरक्षण हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि हम आज इस जनहित के कार्य में सहयोग करेंगे तो भविष्य में बाढ़ जैसी आपदाओं से बचा जा सकेगा। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक सहयोग प्रदान करने की अपेक्षा जताई।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



