कलेक्‍टर के निर्देशन में अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध कारवाई सतत जारी, बांसखेड़ी में अवैध रूप से लगायी गयी जालियों एवं गेट को हटाया गया

जम जम होटल एवं पंजाबी ढाबा के पास रखी गयी भट्टियों को हटाकर लगाया गया जुर्माना

Dec 13, 2024 - 22:01
Dec 13, 2024 - 22:01
 0  1.6k
कलेक्‍टर के निर्देशन में अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध कारवाई सतत जारी, बांसखेड़ी में अवैध रूप से लगायी गयी जालियों एवं गेट को हटाया गया

गुना (आरएनआई) कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह के निर्देशन एवं अपर कलेक्‍टर अखिलेश जैन के मार्गदर्शन में शहर में अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही सतत जारी है।

इसी क्रम में आज अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए  बांसखेड़ी में रोड किनारे अवैध रूप से लोहे की जालियां और गेट को जेसीबी से तोड़कर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गयी।

इसी प्रकार जयस्‍तंभ चौराहे के आगे जमजम होटल एवं पंजाबी ढाबा, के पास अतिक्रमण किये गये चबूतरे एवं भट्टियों को हटाये जाने की कार्यवाही कर संबंधितों के विरूद्ध 2-2 हजार रूपये जुर्माना अधिरोपित किया गया। आज की गयी कार्यवाही के दौरान नगर पालिका एवं राजस्‍व का अमला उपस्थित रहा।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0