कलेक्टर श्री कन्याल ने राघौगढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं आजीविका मिशन भवन का किया निरीक्षण
गुना (आरएनआई) कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल द्वारा आज राघौगढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा आजीविका मिशन भवन का निरीक्षण किया गया।
आजीविका मिशन भवन निरीक्षण के दौरान, कलेक्टर श्री कन्याल ने भवन में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि सिलाई मशीन प्रशिक्षण एवं कैंटीन का संचालन नियमित रूप से सुनिश्चित किया जाए तथा भवन की आवश्यक मरम्मत शीघ्र करवाई जाए।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राघौगढ़ के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संपूर्ण परिसर का भ्रमण कर वहां उपलब्ध संसाधनों, स्टाफ की स्थिति तथा अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने उपस्थित सीएमएचओ को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य केन्द्र को 100 बिस्तरों की क्षमता वाला बनाने के लिये प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाए, ताकि आमजन को और अधिक बेहतर एवं प्रभावी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सके। कलेक्टर श्री कन्याल ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर भी नियमित रूप से स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराई जाएं और रिक्त पदों की पूर्ति करने के निर्देश दिये
निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभिषेक दुबे, एसडीएम विकास कुमार आनंद, डिप्टी कलेक्टर अमित सोनी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



