कलेक्टर ने वार्डों में एसआईआर कार्य की समीक्षा, टीम को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
गुना (आरएनआई) कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने आज शनिवार को वार्ड 20 एवं वार्ड 21 (हड्डीमील, बीजी रोड) क्षेत्र का दौरा कर एसआईआर कार्य की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बीएलओ से घर-घर सर्वे की स्थिति, लंबित फॉर्मों की संख्या और अपडेट किए गए फॉर्मों की जानकारी ली। कलेक्टर ने वार्डवासियों से भी बातचीत कर उन्हें सर्वे में सहयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया।
इसके बाद मिडिल स्कूल बजरंगगढ़ और मुख्य बाजार क्षेत्र में भी पहुंचे। उन्होंने बीएलओ से फॉर्मों की वास्तविक स्थिति पूछते हुए कहा परिवार में बहुओं की जानकारी उनके माता-पिता, दादा-दादी या उपलब्ध परिजनों से भी ली जा सकती है, ताकि किसी भी व्यक्ति का विवरण छूट न पाए।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



