कलेक्टर ने निर्माणाधीन एसडीएम एवं तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्य करने के दिए निर्देश
गुना (आरएनआई) कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने आज जगनपुर स्थित निर्माणाधीन एसडीएम एवं तहसील कार्यालय भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पार्किंग व्यवस्था, कार्यालय प्रवेश द्वार, एसडीएम एवं तहसीलदार न्यायालय कक्ष सहित संपूर्ण भवन का अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री कन्याल ने ई-पीआईयू श्री महेश गुप्ता से भवन में बनने वाले कमरों और हॉल की संख्या एवं भवन की आंतरिक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कलेक्टर श्री कन्याल ने संविदाकार को गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्ध कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा जो संविदाकार निर्धारित समय से पूर्व कार्य पूर्ण करता है, उसकी लागत में भी कमी आती है और उसकी अच्छी कार्य छवि भी बनती है। कलेक्टर श्री कन्याल ने निर्देश दिए निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ आगामी 15 सितंबर 2025 तक पूर्ण किया जाए।
निरीक्षण के अवसर पर एसडीएम गुना श्रीमती शिवानी पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी सीएमओ सुश्री मंजुषा खत्री, तहसीलदार एवं ई-पीआईयू महेश गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



