कलेक्टर द्वारा मेडिकल कॉलेज के लिए बिलोनिया एवं हरिपुर में उपलब्ध भूमि का किया निरीक्षण

Nov 6, 2024 - 18:58
Nov 6, 2024 - 18:58
 0  2.7k
कलेक्टर द्वारा मेडिकल कॉलेज के लिए बिलोनिया एवं हरिपुर में उपलब्ध भूमि का किया निरीक्षण

गुना (आरएनआई) कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह द्वारा आज मेडिकल कॉलेज के लिए बिलोनिया एवं हरिपुर में उपलब्ध शासकीय भूमि का मौके पर जाकर बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के लिए आवंटित करने के लिए संभावनाओं को तलाशा गया। 

कलेक्‍टर द्वारा बिलोनिया गांव के पास गुना ग्वालियर रोड हाई-वे से 500 मीटर अंदर रकबा नंबर 150 एवं 151 पर लगभग 22 हेक्टयर शासकीय जमीन उपलब्ध है,  इसी प्रकार 29 हेक्टेयर हनुमान टेकरी के पीछे हरिपुर गॉव में रकबा 514, 519, 498 एवं 499 जमीन उपलब्ध है। जिसमें मेडिकल कॉलेज के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हित करने के लिए उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। 

निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी गुना श्रीमति शिवानी पाण्‍डे, तहसीलदार गुना ग्रामीण कमल मण्‍डेलिया, मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्‍वर उपस्थित रहे।


Follow     RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0