कलेक्टर के निर्देश पर नरवाई जलाने पर कड़ी कार्रवाई

Oct 25, 2025 - 19:07
Oct 25, 2025 - 19:12
 0  243
कलेक्टर के निर्देश पर नरवाई जलाने पर कड़ी कार्रवाई

गुना (आरएनआई) जिले में पर्यावरण संरक्षण और कृषि नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन ने नरवाई जलाने पर सख्त कार्रवाई तेज कर दी है। जिले में नरवाई जलाना पूरी तरह प्रतिबंधित है और प्रशासन इसे गंभीरता से ले रहा है।

आज बमोरी तहसील के ग्राम अमरोद, खुटियारी और मुहाल कॉलोनी में प्रशासनिक टीम ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नरवाई जलाते हुए आठ कृषक पाए गए, जिनके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाएगी। इनमें रामगोपाल (बागेरी), उकार और मोहन (अमरोद), परमसुख (धरावला), देवीचरन, अमरलाल, मनीष और ममता (पचौरा) शामिल हैं।

इस दौरान तहसीलदार बमोरी, देवदत्त गोलिया के नेतृत्व में कृषि एवं राजस्व विभाग का अमला मौजूद रहा। प्रशासन ने कृषकों से अपील भी की  पर्यावरण और मिट्टी की उर्वरा शक्ति को ध्यान में रखते हुए नरवाई जलाने जैसी हानिकारक प्रथाओं से बचें और जिम्मेदार किसान के रूप में अपनी भूमिका निभाएँ।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0